WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Parivar Pehchan Patra 2024: कैसे बनवाएं और क्या हैं इसके लाभ

Parivar Pehchan Patra 2024 :- दोस्तों परिवार पहचान पत्र एक ऐसा कार्ड है जिसकी मदद से राज्य सरकार अपनी राज्य के परिवारों की पहचान कर सके। जैसा की नाम से ही पता चल रहा है parivar pehchan patra यानि की परिवार की पहचान करने वाला पत्र(कार्ड). parivar pehchan patra (पीपीपी) का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों का प्रामाणिक, सत्यापित और विश्वसनीय डेटा तैयार करना है। हरियाणा सरकार के इस कदम से न केवल सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि यह भ्रष्टाचार को भी कम करेगा

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) हरियाणा के हर परिवार की पहचान करता है। parivar pehchan patra haryana के परिवारो का डाटा डिजिटल रूप से प्रदान करता है। हर परिवार को 8 अंको की यूनिक आईडी दी जाती है, जिसको फॅमिली आईडी या parivar pehchan patra id के नाम से जाना जाता है।

What Is Parivar Pehchan Patra?

parivar pehchan patra id की शुरुवात सबसे पहले हरियाणा राज्य सरकार द्वारा की गयी थी। haryan parivar pehchan patra की मदद से हरियाणा के लोगो को बहुत फायदा मिला है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) या फॅमिली आईडी की मदद से हरियाणा के लोग घर बैठे बैठे सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते है। अगर आपके परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि वेरीफाई नहीं होगी तो आप सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाएंगे।

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को फॅमिली आईडी के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा राज्य के लोग parivar pehchan patra को सरकारी दस्तावेज की तरह इस्तमाल कर सकते है। इस आर्टिकल में आप परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) या फॅमिली आईडी से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 2020 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह योजना शुरू की गई थी

Benifits Of Parivar Pehchan Patra

  • सरकारी सेवाओं और योजनाओं में प्राथमिकता :- परिवार पहचान पत्र के माध्यम से राज्य सरकार विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है।
  • सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता :- फैमिली आईडी के साथ, राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर व्यक्ति को सही और सटीक सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।
  • शिक्षा में सहूलियत :- परिवार पहचान पत्र के जरिए, राज्य के सभी बच्चों को सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आसानी से दाखिला मिल सकता है।
  • स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ :- फैमिली आईडी न केवल शिक्षा और सरकारी योजनाओं में बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • राशन कार्ड बनवाने में सहूलियत :- फैमिली आईडी की मदद से राशन कार्ड भी आसानी से बनवाया जा सकता है। पहले जहां राशन कार्ड बनवाने के लिए कई अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता होती थी, वहीं अब केवल फैमिली आईडी नंबर डालने से आपका राशन कार्ड बन सकता है।

परिवार पहचान पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज़
आधार कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
बैंक खाता विवरण
जन्म प्रमाण पत्र

Parivar Pehchan Patra 2024 बनवाने की प्रक्रिया

परिवार पहचान पत्र (PPP) बनवाने की प्रक्रिया बहुत आसान और सरल है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनवा सकते हैं।

परिवार पहचान पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले Mera Parivar Haryana की आधिकारिक वेबसाइट Meraparivar.Haryana.Gov.In पर जाएं।
  • अब आपको Citizen Corner वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर आपको “Update Family Details” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अगर आपके पास परिवार पहचान पत्र नंबर नहीं है, तो आप अपने आधार कार्ड नंबर से नए परिवार के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • अपनी और अपने परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी भरें।
  • सभी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दे और अपनी फैमिली आईडी का प्रिंट निकाल ले।
  • प्रिंट निकलने के बाद परिवार के मुखिया के हस्ताक्षर करवाएं और उसे स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें।

परिवार पहचान पत्र ऑफलाइन कैसे बनाएं?

आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी और मूल प्रति साथ में ले जानी होगी।

Haryana Latest Government Scheme
अब आप खुद ऐड कर सकते है फॅमिली आईडी में नया सदस्य
Haryana Student Happy Card Yojana
Free Solar Chulha Yojana
Ayushman Card Haryana List Download Kaise Kare
Haryana Roadways Happy Card

परिवार पहचान पत्र बनवाने की फीस

परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि आप इसे जन सेवा केंद्र से बनवाते हैं, तो वहाँ ₹100 का शुल्क लिया जा सकता है।

Parivar Pehchan Patra Important Link
Official Website
Family ID Haryana Login
Family ID Details Update
Parivar Pehchan Patra Complaint

Parivar Pehchan Patra Helpline

पीपीपी ग्राहक सेवा 0172-4880500 (9:00 सुबह – 6:00 शाम (सोमवार से शनिवार))
ईमेलGrievances-Hppa.Crid@Hry.Gov.In
WhatsApp Number9888633322

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न :- परिवार पहचान पत्र क्या है?

उत्तर :- परिवार पहचान पत्र एक सरकारी दस्तावेज है जो हरियाणा के नागरिकों की पहचान को प्रमाणित करता है।

प्रश्न :- परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

उत्तर :- आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता विवरण और जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

प्रश्न :- परिवार पहचान पत्र बनवाने की फीस कितनी लगती है?

उत्तर :- परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए सरकार की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। लेकिन, जन सेवा केंद्र वाले ₹100-200 का शुल्क हो सकता है।

प्रश्न :- परिवार पहचान पत्र से क्या लाभ होते हैं?

उत्तर :- परिवार पहचान पत्र से आपको सरकारी योजनाओं और सेवाओं में प्राथमिकता, शिक्षा में सहूलियत मिलती है।

प्रश्न :- परिवार पहचान पत्र कैसे बनवाएं?

उत्तर :- परिवार पहचान पत्र आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो तरीको से बनवा सकते हैं।

दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ की आपको Parivar Pehchan Patra 2024 के बारे सारी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपको Parivar Pehchan Patra 2024 के बारे में कुछ और जानना चाहते है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है. जानकारी अच्छी लगी तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

Leave a Comment