WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nirogi Haryana Yojana 2024 : निरोगी हरियाणा योजना

Nirogi Haryana Yojana : हरियाणा सरकार ने Nirogi Yojana की शुरुवात करके हरियाणा वासियों के बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इस योजना के तहत हरियाणा राज्य के लोगो का फ्री चेकअप किया जाएगा। इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है की आपको किसी भी हॉस्पिटल जाने की जरूरत नहीं है। चिकित्सक विभाग की टीम घर घर आकर आपके परिवार के सभी सदस्यों का फ्री चेकअप करेगी।

हरियाणा राज्य में स्वास्थ से संबंधित बहुत सारी योजनाएं चालू हो रखी है, पर लोगो तक ये योजनाएं पहुंच नही पाती। इसलिए हरियाणा सरकार ने Nirogi Haryana Yojana की शुरुवात की है। इस योजना के तहत अब आपके घर पर ही आपके सभी चेकअप फ्री में होंगे। हरियाणा सरकार की प्रमुख योजना निरोगी हरियाणा का आरम्भ भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 29 नवंबर, 2022 को कुरूक्षेत्र से किया था।

Nirogi Haryana Yojana 2024

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
राज्यहरियाणा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यनिशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करना
लाभजांच एवं उपचार निशुल्क
आधिकारिक वेबसाइटnirogi.eupchaarharyana.org.in

Haryana Nirogi Yojana Benefits in Hindi

  • हरियाणा के सभी वर्गों के लोगो को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इन परिवारों के सदस्यों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ लाभार्थी 2 साल में एक बार ले सकता है।
  • इस योजना में अंत्योदय परिवार लके लाभार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत आयु के हिसाब से 25 से अधिक चिकित्सा प्रशिक्षण फ्री में किये जायेंगे।
  • स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से चलाने के लिए अंत्योदय लाभार्थी को आयु के हिसाब से 6 श्रेणियों में बांटा गया है।
  • आंगनवाड़ी तथा स्कूलों मेे आने वाले बच्चों का भी निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
  • उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों का भी निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
  • मोबाईल मैडिकल यूनिटों का उपयोग करके लाभार्थियों की जांच की जा रही है।
  • 30,59,566 अंत्योदय परिवारों के 1,21,54,119 सदस्यों की बड़े पैमाने पर व्यापक स्वास्थ्य जाॅंच करने वाला हरियाणा भारत का पहला राज्य है।

Nirogi Haryana Yojana Eligibility Criteria

  • आवेदनकर्ता हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80,000 से कम होनी चाहिए।
  • किसी भी वर्ग और जाति के लोग इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • किसी भी उम्र के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है।

Nirogi Haryana Yojana Documents Details

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • हरियाणा का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

निरोगी हरियाणा के तहत लाभार्थियों को 6 वर्गों में बाटा गया है।

निरोगी हरियाणा योजन के तहत लाभार्थियों को 6 वर्गों में बाटा गया है, जिनकी जानकारी आपको नीचे दी गयी है। और साथ में ये भी बताया गया है की इन वर्गों के हिसाब से क्या क्या टेस्ट फ्री में होंगे।

Age GroupLaboratory Investigations
0 से 6 साल तकHB
6 महीने से 59 महीने तकHB
5 से 18 साल तकHB, FBS/RBS, Urine Routine Examination
18 से 40 साल तकCBC, FBS/RBS, Serum Cholesterol, Blood Urea, Serum Creatinine, Urine Routine Examination
40 से 60 साल तकCBC, FBS/RBS, Serum Cholesterol, Blood Urea, Serum Creatinine, Urine Routine Examination, TSH, PSA, VIA/PAP smear
60 से अधिक आयु के लोगCBC, FBS/RBS, Serum Cholesterol, Blood Urea, Serum Creatinine, Urine Routine Examination, TSH, PSA, VIA/PAP Smear

How to Apply Nirogi Haryana Yojana Online

दोस्तों Nirogi Haryana Yojana के लिए कोई भी ऑनलाइन पोर्टल शुरू नहीं किया गया है क्युकी इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। क्युकी हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के सभी घरों में स्वास्थ्य चिकित्सा कर्मचारियों का टीम भेजा जाएगा और ये चिकिस्ता कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार के सभी सद्स्यों का हेल्थ चेकअप करेंगे।

लगाए जा रहे जांच कैंप

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ विशाल सिंगला ने बताया कि लोगो को Nirogi Haryana Yojana का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। इस योजना के तहत घर बैठे स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। हर दिन अलग-अलग गांव जाकर चिकित्सक स्टाफ द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जब चिकित्सक स्टाफ आपके घर चेकअप के लिए आएंगे तो आपको परिवार पहचान पत्र देखना होगा।

Nirogi Haryana Yojana Important Links

Haryana Nirogi Yojana NotificationClick Here
Haryana Nirogi Yojana Official WebsiteClick Here
Check Other PostsParivarpehchanpatra.in
HARYANA SARKARI YOJANA 2024
Har Ghar Har Grihini Yojana
Berojgari Bhatta Yojana Haryana
Haryana Free Bijli Yojana 2024
Haryana Matrushakti Udyamita Yojana
Haryana Mahila Shramik Samman Yojana

दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ की आपको Nirogi Haryana Yojana के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपको इस योजना के बारे में कुछ और जानकारी चाहिए तो आप कमेंट करके पूछ सकते है और जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

Leave a Comment