CG Mahtari Vandana Yojana : – CG Mahtari Vandana Yojana एक ऐसी योजना है जिसके तहत राज्य की गरीब महिलाओ को हर महीने 1000 रु यानि की सालाना 12000 रु की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना को शुरू करने का मुख्या उदेश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण राज्य में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री में आपने राज्य की महिलाओ को आर्थिक सहायता करने के लिए इस योजना की शुरुवात की है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओ के खाते में हर महीने डीबीटी की मदद से 1000 रूपए आर्थिक सहायता के रूप में ट्रांसफर किये जायेंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देती हैं। अब तक प्रदेश की लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चूका है।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2025
CG Mahtari Vandana Yojana 2025
पोस्ट का नाम | महतारी वंदन योजना 2025 |
योजना | CG Mahtari Vandana Yojana |
योजना कब शुरू हुई | 2024 |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय |
आवेदन कैसे करे | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना |
योजना का लाभ | प्रतिमाह 1,000 रू प्रदान किए जाएंगे |
कौन-कौन आवेदन कर सकता है | छत्तीसगढ़ की सभी महिला |
Mahtari Vandana Yojana Online Form Link | MahtariVandan.Cgstate.gov.in |
CG Mahtari Vandana Yojana Benefits
- राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रु की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- गर्भवती महिला और धात्री महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।
- इस योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- महिलाओ को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है।
- इस योजना के माध्यम से निरंतर मासिक सहायता प्रदान की जाती है।
CG Mahtari Vandana Yojana Eligibility
- इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिलाओं को दिया जाता है।
- योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली विवाहित, परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा और आश्रित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है, उनको इस योजना का लाभ मिलेगा।
CG Mahtari Vandana Yojana Documents
- महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- महिला का नाम राशन कार्ड ने होना चाहिए।
- महिला के पास आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- महिला के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- महिला के पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- महिला के पास बैंक खाता पासबुक होनी चाहिए।
Mahtari Vandana Yojana Online Form
- Mahtari Vandana Yojana Online Form भरने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी वंदन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
- होम पेज पर ही आपको महतारी वंदन योजना का ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त हो जाएगा।
- अब आपको अपने ब्लॉक, तहसील, जिले का नाम डालकर पहले अपना आवेदन फार्म खोलना है।
- उसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गयी सारी जानकारी आपको सही सही तरीके से भरनी है।
- अब आपको सभी जरुरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- अब सरकारी अधिकारियो द्वारा महिलाओं द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, जिसके आधार पर ही महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।
दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ की आपको CG Mahtari Vandana Yojana के बारे में सारी जानकारी मिल गईं होगी। अगर आपको इस योजना के बारे में कुछ जानकारी चाहिए तो आप कमेँन्ट करके पूछ सकते है। जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।